(caneup.in) गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर को ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं, यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन, Uttar Pradesh Ganna Parchi Online Calendar In Hindi

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने सभी गन्ना की खेती करने वाले किसानों को ध्यान में रखते हुए उनके हित हेतु गन्ना पर्ची कैलेंडर की ऑनलाइन शुरुआत एक पोर्टल के ज़रिय की है। इस पोर्टल के जरिए अब सभी गन्ना किसानों को गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां समय पर मिल सकेंगी और इसी के कारण गन्ना किसानों को अब पहले से अच्छा मुनाफा भी समय पर मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई किसानों के लिए इस लाभकारी योजना के बारे में जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन पोर्टल की क्या विशेषताएं हैं ?

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रत्येक गन्ना किसान जो गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक जानकारियां जैसे :-चीनी मिल से संबंधित सर्वे, पर्ची निर्गमन, तौल भुगतान और इसके साथ ही इसके विकास से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां जानना चाहते हैं उन्हें इसके लिए सिर्फ इस पोर्टल पर जाना होगा ।

गन्ना की खेती करने वाले सभी इच्छुक किसान अपने गन्ने की फसल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को घर बैठे ही सरकार की इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जान सकेंगे और गन्ना के किसानों को मिलने वाले आवश्यक योजनाओं का लाभ भी जानकारी हासिल करके प्राप्त कर सकेंगे।

गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

पहले सभी गन्ना की खेती करने वाले किसानों को इससे संबंधित भुगतान को प्राप्त करने में अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा था और इतना ही नहीं बार-बार उनको दफ्तरों के चक्कर भी काटने पड़ते थे, जिससे उनका महत्वपूर्ण समय बर्बाद होता था और वे आवश्यक लाभ भी प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे ।

गन्ना के किसानों को इन सभी समस्याओं की वजह से उनके गन्ने के फसल में भी काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता था। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के प्रत्येक गन्ना किसानों के इस दर्द को भली-भांति समझा और इसी वजह से इस महत्वपूर्ण पोर्टल की शुरुआत की है।

गन्ना पर्ची कैलेंडर को सभी किसान भाई कैसे ऑनलाइन रूप में घर बैठे देख सकते हैं ?

गन्ना पर्ची कैलेंडर को कैसे ऑनलाइन देखें, इसकी प्रक्रिया को हमने नीचे आसान तरीकों में बताने का प्रयास किया है।

  • गन्ने की खेती करने वाले किसानों को यदि गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने की आवश्यकता है, तो उनको सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की गन्ना विभाग की ऑफिशल वेबसाइट https://caneup.in/Default.aspx पर जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको “किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें ” इस नाम का एक विकल्प दिखाई देगा और इस पर आपको क्लिक कर देना है ।
  • अब इस नए पेज पर आपको सर्वप्रथम कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा, उसके बाद आपको एक “व्यू” वाला विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर देना हैं ।
  • अब आपके सामने यहां पर एक फॉर्म खुलकर आएगा और यहां पर इस फॉर्म से संबंधित कुछ जानकारियां आपसे पूछे जाएंगे जैसे कि :- डिस्ट्रिक्ट, फैक्ट्री, विलेज आदि को आपको चुनना होगा।
  • इतना करने के बाद नीचे आपको “सेलेक्ट ग्रोवर” का एक नया विकल्प दिखाई देगा और इसी विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है। अब इस स्थान पर आपको अपने नाम का चयन करना है और फिर उसके बाद उस पर क्लिक कर देना है।
  • इतनी प्रक्रिया करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा और इसमें आपसे ही संबंधित सभी जानकारी दर्ज होंगी और आप जो -चाहे – वह जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब यहां पर नीचे आपको चार और नए विकल्प दिखाई देंगे, अब इन चारों में से आपको “गन्ना कैलेंडर” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। बस इतनी प्रक्रिया करने के बाद आप ऑनलाइन गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकेंगे।

इस योजना के जरिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार अपने सभी गन्ना के किसानों को उनको समय पर जानकारियां प्राप्त हो सके और हुए गन्ने की खेती को और भी बढ़ावा दे सके, इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए इस लाभकारी योजना का शुभारंभ किया गया है। अब सभी गन्ना किसान घर बैठे ही अपने गन्ना पर्ची कैलेंडर को बड़ी आसानी से देख सकेंगे।

Other Links

  1. PM-UDAY Yojana Online Registration
  2. उत्तरप्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी श्रमिक ट्रेन
  3. Bhagya Laxmi Yojana in Uttar Pradesh
  4. किसान इनपुट अनुदान योजना 

Discover more from Sukanya Samriddhi Yojana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading