मुख्यमंत्री पुलिस पदक योजना राजस्थान 2020

मुख्यमंत्री पुलिस पदक योजना राजस्थान 2020 (Chief Minister Police Medal Scheme)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने अपनी राशि की प्रत्येक स्तर के पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक योजना के माध्यम से आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 5 जून 2020 को पुलिस समीक्षा करने के दौरान इस योजना को लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अशोक गहलोत जी ने पुलिस समीक्षा के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के इस महा संकट के बीच में सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य और निस्वार्थ भावना से आम जनमानस को भरसक सहायता प्रदान निरंतर रूप से किया है।

mukhyamantri police padak yojana rajasthan

अशोक गहलोत जी ने कहा कि जहां पर सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं , वहीं पर कुछ ऐसे लोग भी हैं , जो पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हुए नजर आए हैं , उन्होंने इस विषय पर भी अपनी चिंता को व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त सीएम अशोक गहलोत जी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ वार्तालाप भी किया। वार्तालाप के दौरान अशोक गहलोत जी ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें कोरोना वायरस और आम जनमानस के बीच एक मजबूत ढाल की भी पुलिसकर्मियों को संज्ञा दी।

राजस्थान पुलिस पदक योजना क्या है ?

राजस्थान की सरकार इस योजना के जरिए अपनी प्रदेश के प्रत्येक पुलिसकर्मियों को आने जाने के लिए रोडवेज बसों पर स्थाई पास प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत सभी पुलिसकर्मियों को हाउसिंग बोर्ड , नगर सुधार न्यास अथवा अन्य संसाधनों के माध्यम से आवास सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। योजना के अंतर्गत सभी उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को उनके स्वास्थ्य स्थिति को वार्षिक रूप में निशुल्क जांचा जाएगा। इन सभी चीजों के अतिरिक्त सभी पुलिसकर्मियों को जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहायता भी उनके उच्च अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

अशोक गहलोत जी ने पुलिस पदक योजना को लागू करने के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को क्या संबोधन दिया :-

  • अशोक गहलोत जी ने शुक्रवार को पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी ऐसे योद्धा है , जो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आम जनमानस को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।
  • कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा किए गए इस महा संकट के बीच आत्महत्या के विषय पर भी उन्होंने अपनी दुख और चिंता को व्यक्त किया।
  • अशोक गहलोत जी ने पुलिस महानिदेशक लेकर सभी थाना अधिकारी तक के विभागीय अधिकारियों को अपने निचले स्तर के पुलिसकर्मियों की भावनाओं एवं उनकी समस्याओं को दूर करने पर जोर देने के लिए कहा।
  • पुलिस समीक्षा के दौरान अशोक गहलोत समेत कई उच्च स्तर के मंत्री गण भी मौजूद थे जैसे कि चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास इन सभी लोगों ने भी सभी स्तर के पुलिसकर्मियों की खूब सराहना की और उनके कार्यों को फ्रंटलाइन वर्कर का नाम भी दिया।
  • सभी पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोक्वीन नामक दवा के साथ कुछ आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाए जाने पर भी इस समीक्षा में विचार विमर्श किया गया।

राजस्थान की सरकार इस योजना के जरिए सभी पुलिसकर्मियों को उनके कार्य के प्रति सराहनीय कार्य कर रही है। राजस्थान सरकार की पुलिस पदक योजना के जरिए सभी पुलिसकर्मियों को एक प्रोत्साहन प्राप्त होगा , जिससे वह अपने कर्तव्य को बहुत ही दृढ़ता पूर्ण तरीके से पूरा कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त उनके अंदर एक अलग कार्य करने का भी जोश उत्पन्न में होगा।

Other links –

Discover more from Sukanya Samriddhi Yojana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading